
ठाकुरदिया खुर्द,महासमुंद 22 जुलाई 2026/ शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय ठाकुरदिया खुर्द में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत कु. कविता मांझी, पिता श्री ताम्रज मांझी, निवासी ग्राम खपराखोल का चयन प्रयास आवासीय विद्यालय, रायपुर गुढ़ियारी में हुआ है। कविता मांझी शुरू से ही होनहार विद्यार्थी रही है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय खपरखोल से हुई है। ग्राम पंचायत ठाकुरदिया खुर्द के आश्रित ग्राम खपराखोल की गरीब आदिवासी परिवार की बेटी होने के बावजूद कविता ने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है। गर्व की बात यह है कि इससे पूर्व इनकी छोटी बहन का चयन भी एकलव्य आवासीय विद्यालय, भोरिंग में हो चुका है। एक ही परिवार की दो बेटियों का प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में चयन पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का विषय है। इस अवसर पर युथ आइकॉन एवं वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी द्वारा लिखित "करियर मार्गदर्शिका" पुस्तक भेंट कर कु. कविता मांझी को सम्मानित किया गया। इस दौरान श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के संयोजक श्री अजय नायक जी उपाध्यक्ष श्री टीकाराम सिक्या, पंच श्री लक्ष्मण बरिहा जी श्री मोहनलाल बरिहा एवं श्री तुलाराम साहू जी उपस्थित रहे। इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कविता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
सवेरा 24 न्यूज़
संपादक
राजेश साव 7240825555