महासमुंद 22 जुलाई 2026/ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिले में खरीफ वर्ष 2026 के लिए ग्राम स्तर पर धान सिंचित, धान असिंचित, मक्का, सोयाबीन एवं राजस्व निरीक्षक मंडल स्तर पर मूंगफली, अरहर, मूंग, उड़द, कोदो, कुटकी एवं रागी फसलों को अधिसूचित किया गया है। इन फसलों के लिए बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। उप संचालक कृषि श्री एफ.आर. कश्यप ने जिले के समस्त किसानों से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाएं और अपनी फसलों का बीमा समय रहते करवा लें। किसान अपने नजदीकी बैंक, सहकारी समितियों अथवा लोक सेवा केन्द्र में संपर्क कर फसल बीमा करा सकते हैं। बीमा से जुड़ी जानकारी एवं समस्याओं के समाधान के लिए कृषकगण विकासखंडवार वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों एवं बीमा कंपनी प्रतिनिधियों से संपर्क कर सकते हैं। विकासखंड महासमुंद अंतर्गत श्री वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री दिलीप दीवान (91313-38542) के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इसी तरह बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री जितेन्द्र चंद्राकर (96692-40072), पिथौरा विकासखंड अंतर्गत वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री ब्रजेश तूरकाने (62613-64266), बसना विकासखंड अंतर्गत वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्रीमती उषा कान्ति खेस्स (6260988073), सरायपाली विकासखंड अंतर्गत वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री एल.के. चैहान (99776-21237) एवं बीमा कंपनी प्रतिनिधि श्री रंजीत कुमार साहू जिला समन्वयक (9039146418) के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।
सवेरा 24 न्यूज़ संपादक राजेश साव 7240825555
Tags
महासमुंद/छत्तीसगढ़
