ब्रेजा मॉडल का भव्य लॉन्च, जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने किया शुभारंभ





 सवेरा24न्यूज़/राजेश साव
महासमुंद / बसना नगर स्थित विश्व भारती मारुति शोरूम में गुरुवार को मारुति सुजुकी की नई ब्रेजा मॉडल का भव्य एवं आकर्षक लॉन्च समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर बसना विधानसभा के सक्रिय कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर नई ब्रेजा मॉडल का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान शोरूम परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, युवा एवं वाहन प्रेमी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि समय के साथ आधुनिक तकनीक, सुरक्षा और बेहतर सुविधाओं से युक्त वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। नई ब्रेजा अपने आकर्षक डिजाइन, आधुनिक फीचर्स और उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण निश्चित रूप से ग्राहकों की पहली पसंद बनेगी। उन्होंने विश्व भारती मारुति शोरूम के संचालकों एवं समस्त स्टाफ को नई मॉडल के सफल लॉन्च के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन स्थानीय व्यापार को नई गति देने के साथ-साथ क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


उन्होंने कहा कि बसना क्षेत्र में तेजी से विकास की ओर अग्रसर है और यहां के नागरिक अब आधुनिक सुविधाओं एवं नई तकनीकों को तेजी से अपना रहे हैं। ऐसे आयोजनों से क्षेत्र के लोगों को अपने ही नगर में नवीनतम ऑटोमोबाइल तकनीक देखने और उसका लाभ लेने का अवसर मिलता है।


इस अवसर पर जनपद सदस्य जन्मजय साव, सरपंच नवीन साव, लोरीश गुरुजी, अश्विनी प्रधान, निर्मल प्रधान, अखिलेश सामल, अजित प्रधान सहित विश्व भारती मारुति शोरूम के समस्त स्टाफ, अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे। सभी ने नई ब्रेजा मॉडल का अवलोकन किया तथा उसके आधुनिक फीचर्स की सराहना की।


कार्यक्रम के अंत में शोरूम प्रबंधन ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, उमंग और खुशी का वातावरण बना रहा तथा नई ब्रेजा मॉडल के लॉन्च को बसना नगर के ऑटोमोबाइल क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook