दिनेश कुमार अग्रवाल भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक बने






सवेरा24न्यूज़/ राजेश साव
पिथौरा। भारतीय जनता पार्टी ने जनपद पंचायत पिथौरा के सभापति एवं भुरकोनी के विकास पुरुष के रूप में पहचान रखने वाले दिनेश कुमार अग्रवाल को भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ का जिला सहसंयोजक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन के इस निर्णय का स्वागत किया।


नियुक्ति के बाद दिनेश कुमार अग्रवाल ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वे हृदय से धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है और वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।


दिनेश कुमार अग्रवाल ने कहा, "मैं भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से धन्यवाद व्यक्त करता हूँ। संगठन ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसका पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन कर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करूंगा।"

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook