नयापारा नगर पालिका के सभापति सहदेव कंसारी का निधन, युवा नेता अयाज रजा ने जताई गहरी शोक संवेदना



अभनपुर, 13 जुलाई 2026 /भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, नगर पालिका नयापारा के सभापति एवं वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद सहदेव कंसारी जी का हृदयाघात से निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पूरे भाजपा परिवार और नयापारा नगर में शोक की लहर है। अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता अयाज रजा ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। अयाज रजा ने कहा कि _"सहदेव कंसारी जी हमेशा मेरे सुख-दुख में साथ रहते थे। जब मैंने भाजपा में प्रवेश किया उस समय भी सहदेव जी की अहम भूमिका रही। उनका जाना पूरे भारतीय जनता पार्टी परिवार और नयापारा नगर के लिए अपूर्ण क्षति है।"सहदेव कंसारी लंबे समय से भाजपा से जुड़े थे और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते थे। वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद और नगर पालिका के सभापति के रूप में उन्होंने क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।







सवेरा 24 न्यूज़ 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook