छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज 217 करोड़ 17 लाख के 419 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया।



 महासमुंद के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल के प्रांगण ने पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज 217 करोड़ 17 लाख के 419 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। 

आज के लोकार्पण और भूमि पूजन कार्यक्रम में जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने अपने स्वागत भाषण में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और कार्यक्रम उपस्थित जनता को विकास कार्यों का ब्यौरा दिया। कार्यक्रम को महासमुंद जिले के बसना विधायक सम्पत अग्रवाल और महासमुंद के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा और महासमुंद लोकसभा की सांसद रूपकुमारी चौधरी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया है। 

 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि बस्तर में नक्सलियों द्वारा कायरता पूर्ण हरकतों  से हमारे 9 जवान शहीद हो गए हैं। जिनकी मैं कड़ी निंदा करता हूं। पत्रकारों के सवाल पत्रकारों के लिए कब सुरक्षा कानून लागूं होगा इस बात पर उन्होंने कहां की मुकेश चंद्राकर के हत्यारों पर त्वरिक कार्रवाई की गई है। लेकिन पत्रकार सुरक्षा कानून कब लागू करेंगे इस सवाल पर सीएम ने जवाब नहीं दिया।



सवेरा 24 न्यूज़ पोर्टल
राजेश साव

Post a Comment

New comments are not allowed.*

Previous Post Next Post

Facebook