देश में एलपीजी का संकट नहीं अफवाह फैला रही कांग्रेस- विक्की





पिथौरा-कांग्रेस द्वारा एलपीजी को लेकर जो झूठी अफवाह देश में फैलाई जा रही है जिसको लेकर भाजपा के युवा नेता विक्की सलूजा ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की कहा कि देश और प्रदेश में एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है, कांग्रेस पार्टी अफवाह फैला रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से शांति बनाए रखने और झूठे व भ्रामक प्रचार से बचने की अपील की।

भाजपा नेता विक्की सलूजा ने आगे कहा कि पीएम मोदी और पेट्रोलियम मंत्रालय ने भी आश्वस्त कर दिया है कि देश में पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त भंडार मौजूद है छत्तीसगढ़ की साय सरकार सरकार ने भी जनता को भरोसा दिया है कि घरों में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं होगी। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह गैस का संकट नहीं, बल्कि कांग्रेस द्वारा फलाई जा रही अफवाह से पैदा किया गया कृत्रिम संकट है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास पर्याप्त स्टॉक है, लेकिन बारें विपक्ष के लोग जनता को भ्रमित कर रहे हैं। विपक्षी पार्टियों के लोग सोशल मीडिया पर झूठ फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए कांग्रेस के नेता घरेलू गैस की कमी का झूठा नेरेटिव लोगों के बीच फैला रहे हैं। श्री सलूजा ने कहा कि दुनिया युद्ध से जूझ रही है, ऐसे वैश्विक संकट में भारत लगातार आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है और तरक्की कर रहा है। भारत की तरक्की कांग्रेस को हजम नहीं हो रही कांग्रेस की फितरत देश को अपमानित करना और लोगों को भ्रम में डालना है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति को प्राथमिकता दे रही है।कांग्रेस को घेरते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन को लोग भूले नहीं है।कांग्रेस शासन में गैस कनेक्शन के लिए लोगों को वर्षों तक इंतजार करना पड़ता था। गैस गोदामों पर लंबी-लंबी लाइनें लगी रहती थी।जनता सब जानती है समझती है इसलिए तो पूरे देश में कांग्रेस का सफाया हो चुका है भारत देश कांग्रेस मुक्त भारत की अग्रसर है।



सवेरा24न्यूज़
संपादक राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook