विज्ञापन

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर छात्रावास में संपर्क अभियान: छात्रों से जुड़े भाजपा कार्यकर्ता



पिथौरा/सांकरा-  भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश युवा मोर्चा के निर्देश पर मोर्चा एवं भाजपा जिला युवा मोर्चा के मार्गदर्शन में साँकरा मंडल युवा मोर्चा द्वारा आज ग्राम साँकरा स्थित प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रवास में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष हलधर साव, भाजपा नेता डॉ. सुशील प्रधान, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय चौधरी, उपाध्यक्ष अनूप साहू, उपाध्यक्ष वेदप्रकाश साहू, युवा मंत्री मिलन पटेल, मंत्री त्रिर्थराज, संजय यादव  राकेश दास सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में छात्रों के साथ केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में संवाद किया गया। छात्रों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई और उनके लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ. सुशील प्रधान ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों और वंचितों के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ देश के विकास में भी योगदान दें। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने छात्रों के साथ भोजन किया और उनके साथ बातचीत की और छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनांए दी इस अवसर पर भाजपा ज़िंदाबाद के नारे भी लगाए गए।







सवेरा 24 न्यूज 
संपादक 
राजेश साव 7240825555 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook