सांकरा। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर गांव चलो अभियान के तहत भाजपा मंडल सांकरा के कार्यकर्ताओं ने ग्राम छोटेलोरम में ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष हलधर साहू ने ग्रामीणों से कहा कि वे भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं और बताएं कि उन्हें योजनाओं का सही लाभ मिल रहा है या नहीं।
हलधर साहू ने कहा, "हम आपके बीच सामान्य चर्चा के लिए आए हैं। भाजपा सरकार की जो योजनाएं चल रही हैं, उनका सही लाभ लोगों को मिल रहा है या नहीं, इस बारे में हम जानना चाहते हैं।"
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों ने भी अपने विचार साझा किए और सरकार से अपनी मांगें रखीं। कार्यक्रम में भाजपा नेता डॉ. सुशील प्रधान, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय चौधरी, उपाध्यक्ष अनूप साहू, उपाध्यक्ष वेदप्रकाश साहू, युवा मंत्री मिलन पटेल, मंत्री त्रिर्थराज, संजय यादव, राकेश दास सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सवेरा 24 न्यूज संपादक राजेश साव 7240825555
Tags
सांकरा/पिथौरा
